Journalism करना कोई आसान काम नहीं है| इसे करने के लिए बहोत हिम्मत भी चाहिए होती है और skill भी और अगर तुम journalist बनना चाहते हो तो सिर्फ news पढ़ना या लिखना काफी नहीं होता। Journalism एक passion है और इसमें कुछ basic skills बहुत जरूरी हैं। ये skills तुम्हें better reporter और strong communicator बनाते हैं।
1. जानने की इच्छा
Journalist बनने की सबसे पहली पहचान होती है curiosity| तुम्हें हर चीज़ के पीछे की सच्चाई जानने का शौक होना चाहिए। जो सवाल सब नहीं पूछते, वही पूछने की हिम्मत journalist की पहचान है।
2. Communication skill
Clear बोलना और साफ लिखना जरूरी है। बात सीधी और simple होनी चाहिए ताकि हर कोई समझ सके कि तुम क्या कहना चाह रहे हो।
3. Research करना
अच्छी खबर वही होती है जो सही facts पर टिकी हो। इसलिए research करना सीखो गलत जानकारी फैलाने से हमेशा बचो।
4. Observation power
एक journalist को छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए। कई बार बड़ी खबर किसी छोटी सी detail में छिपी होती है।
5. Honesty
Journalism में trust सब कुछ है। जो बात सच है वही लिखो किसी दबाव में मत आओ। यही तुम्हें लोगों के बीच भरोसेमंद बनाता है।
6. Time manage करना
News की दुनिया तेज़ है। अगर देर हुई तो खबर पुरानी हो जाती है। इसलिए काम जल्दी और सही समय पर करना जरूरी है।
7. बदलते समय के साथ चलना
अब journalism सिर्फ अखबार तक नहीं है। आज YouTube, podcast, blog और social media सब जगह खबर है। नई चीजें सीखते रहो।
8. सवाल पूछने की कला
Interview करते समय सवाल अच्छे होने चाहिए। कभी-कभी tone soft रखनी पड़ती है, कभी direct होना पड़ता है। ये balance important है।
9. Simple writing
लंबे और मुश्किल शब्दों से कुछ नहीं होता। कहानी ऐसी होनी चाहिए कि पढ़ने वाला जुड़े रहे और समझ जाए कि बात क्या है।
10. Basic tech knowledge
थोड़ा editing, camera use, social media handle करना आना चाहिए। आज का journalist tech-savvy भी होना चाहिए।
Journalism आसान काम नहीं है, लेकिन अगर तुममें curiosity, honesty और बोलने का confidence है, तो ये field तुम्हारे लिए perfect है। Practice करते रहो, सीखते रहो, और एक दिन लोग तुम्हारा नाम जरूर जानेंगे।
If you enjoy sharing your thoughts about media and news, then Write For Us News is open for you.